फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सरदार पटेल की जयंती पर होगा 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 05:45 PM IST

बदायूं में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर पर 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक जिलेभर में 'एकता और राष्ट्र निर्माण' के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं में एकता, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान 'रन फॉर यूनिटी', पदयात्रा, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नशा मुक्ति अभियान, स्वदेशी अपनाओ अभियान के साथ-साथ शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती पर हर जिले में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें