फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के कादरचौक में थाने के सामने चलती बाइक में लगी आग

बदायूं के कादरचौक में थाने के सामने सोमवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। गांव रमजानपुर निवासी तार्रूफ सोमवार को दोपहर पत्नी के साथ कादरचौक थाने के सामने से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक में आग लग गई। आग की लपटें निकलते ही तार्रूफ ने बाइक रोक दी। वह पत्नी के साथ तुरंत बाइक छोड़कर दूर भाग गए। कुछ ही देर में बाइक धू-धूकर जलने लगी। थाने के पास ही खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बाइक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें