फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़ों की कराई गई शादी, देखें वीडियो

बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को 295 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बने। इनमें 281 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार से विवाह हुआ, जबकि 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। सरकार इस योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता देती है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन व्यय तथा 64 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में जमा होते हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महेश चंद्र गुप्ता ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवनसाथी व मायके वालों का सम्मान करने की सलाह दी। हरीश शाक्य ने भी सभी दंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सीडीओ गामिनी सिंगला, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव और जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें