फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में नवनिर्मित नलकूप में पाइप डालने का काम शुरू, चेयरमैन ने कहा-ईद तक चालू होगा नलकूप

नजीबाबाद नगर की जलापूर्ति व्यवस्था से तीन नवनिर्मित नलकूप शीघ्र जुड़ेंगे। मंडी समिति के निकट उच्च क्षमता के नवनिर्मित नलकूप बोरिंग में हॉजिंग पाइप डालने का चेयरमैन ने शुभारंभ किया। ईद से पूर्व नलकूप से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। नगर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग विभाग उच्च क्षमता के तीन नलकूप स्थापित कर रहा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट बुधवार को चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने उच्च क्षमता के निर्माणाधीन नलकूप में हॉजिंग पाइप डालने के काम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नलकूप ईद से पहले शुरू हो जाएगा।नलकूप के चालू होने पर नगर के जाब्तागंज, पठानपुरा , गीता नगरी और मुनीरगंज की पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। पेयजल ने पेयजल सुधार योजना के अंतर्गत गर्मियों के मौसम में नागरिकों को बेहतर पेयजल आपूर्ति जारी रखने की जानकारी दी।इस अवसर पर जलकल अभियंता कृष्णा वर्मा, नगर पालिका कार्यालय प्रभारी अफजाल अहमद, इनाम अली, सुनील कुमार, राकेश जुनेजा, ऋषिपाल,अजमल खान आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद की ओर से उच्च क्षमता के दो अन्य नलकूप स्थापित कराए जा रहे हैं इनमें एसडीएम आवास के पीछे नलकूप निर्माण शुरू किया गया है। एक उच्च क्षमता का नलकूप शकूर नगर गेट के निकट स्थापित किया जाएगा। तीनों नलकूप लगभग डेढ़ माह के नगर की भीतर पेयजल आपूर्ति से जोड़ दिए जाएंगे। एजाज

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें