फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने एडीएम प्रशासन को साैंपा ज्ञापन, तालाब की मिटट्ी काटने की शिकायत की

धामपुर नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष और सदस्यों ने संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया कि नहटौर बायपास मार्ग पर एक तालाब है। जिसे मिट्टी से भराव कर कुछ लोग उसमें कॉलोनी काटने का प्रयास कर रहे हैं । जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले भी कई बार शिकायत की गई । मिट्टी भर के कार्य को प्रशासन द्वारा रुकवा दिया गया था । लेकिन शनिवार को अब फिर आरोपियों ने मिट्टी भराव कर तालाब को पाटने का काम शुरू कर दिया है ।जिसे तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए। अगर तालाब को पाट कर कॉलोनी काट दी गई तो धामपुर नगर पालिका के पानी की निकासी अवरुद्ध हो जाएगी और जलभराव कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह , सदस्य संतोष राजपूत, मुंशी नसीम आदि सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें