हल्दौर के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में सात माह से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों व विरोध कर रहे ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। दो महिलाओं ने डीजल से भरी कनस्तरी से खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस व विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह महिलाओं से कनस्तरी छीनकर स्थिति को नियंत्रित किया।