बिजनौर जनपद के धामपुर नगर में नगर पालिका द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी से नाला खुदाई करते समय पुराना धामपुर चुंगी के पास पुरानी पाइपलाइन फट गई, जिससे पानी तेज प्रेशर के साथ नाले में बहने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर पालिका अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पानी की भारी बर्बादी हो रही है। वहीं अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि संबंधित अभियंता को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कर पानी की आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा।