अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुश्ताक खान बिजनौर पहुंचे और यहां की पुलिस का धन्यवाद दिया। मुश्ताक ने कहा कि कोई भी सेलिब्रिटी किसी के यहां कार्यक्रम में जाए तो बेहद ध्यान रखे। साथ ही उस शहर की पुलिस को इंफार्म कर दें, जिससे कि ऐसे हादसे न हाे पाएं।