बिजनौर महोत्सव का आज से शुभारंभ हो रहा है। इस मोहत्सव के तहत हाफ मैराथन, कुश्ती आदि खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी जहां दमखम दिखाएंगे वहीं रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार सुबह नौ बजे होगा। इसके अतिरिक्त बैराज पर गंगा आरती का आयोजन भी होगा। बिजनौर महोत्सव में नाटक, दुआ का मंचन, रक्त दान आदि का आयोजन होगा।