बिजनौर के धामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कार्यकर्ताओं ने वेतन विसंगति को दूर करने व अन्य कई मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर शनिवार को अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर असंतोष जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के धामपुर तहसील के कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजदीप चौहान ने कहा कि संगठन पिछले काफी समय से वेतन विसंगति को दूर करने एवं अन्य कई मांगों को पूरा किए जाने के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। जिससे संगठन के लोगों में असंतोष फैल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी समस्या को दूर नहीं किया गया तो संगठन प्रदेश हाई कमान के आह्वान पर आंदोलन के लिए वाध्य होगा।