फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: वन व वन्यजीव सुरक्षा के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर हुआ फ्लैग-मार्च

कालागढ़ वन व वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर यूपी व उत्तराखंड के वन विभाग ने अंतर्राज्यीय सीमा पर फ्लैग-मार्च निकाला। शनिवार को कार्बेट टाइगर/नेशनल पार्क व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जनपद बिजनौर की उत्तरी एवं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर फ्लैग मार्च निकाला। वन विश्रामगृह के परिसर में कालागढ़ के उपप्रभागीय वन अधिकारी बिन्दर पाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षा काल में वन एवं वन्यजीवों के तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में वन क्षेत्र के निकट की आबादी में सामाजिक तत्वों के संपर्क में आकर तस्कर वन व वन्यजीवों को क्षति न पहुंचा सके। फ्लैग मार्च में कालागढ़, ढेला, झिरना, अमानगढ़, फांटो, पतरामपुर, तराई पश्चिम आदि के वन अधिकारी व कार्बेट टाइगर रिजर्व की एसओजी टीम शामिल रही। अथहर महमूद सिद्दीकी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें