बिजनौर के नजीबाबाद में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे मॉडल शॉप नंबर पांच पर शराब खरीदने के दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर सेल्समैन कपिल कुमार और राजेश के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि राजेश के परिजन मौके पर पहुंचे और सेल्समैन के साथ मारपीट करते हुए दुकान में रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ सुनील कुमार सिंह के अनुसार, सेल्समैन की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।