फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बिजनौर के धामपुर में उत्तरप्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा विद्युत कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया। संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि संविदा कर्मियों का ईपीएफ व ईएसआईसी जमा नही किया जा रहा है। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नही उपलब्ध कराए जा रहे जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि प्रबंध निदेशक के आदेश पर भी टीजी टू को एसएस की डयूटी पर नही लगाया जा रहा है कई बिजली घरों पर एक्स सर्विस मैन भी उपलब्ध नही है। बिजलीघरों पर केवली दो ही आउटसोर्स कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। संविदा कर्मियों को जून माह का मानदेय नही दिया गया जिससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों की डयूटी शिफ्ट चार्ट बनाकर लगाने की भी मांग की। समस्यओं का समाधान 5 अगस्त तक न होने पर कार्य वहिष्कार की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें