फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पशु पालन विभाग के अपर निदेशक ने गोशालाओं का किया निरीक्षण

कादराबाद में पशु पालन विभाग के अपर निदेशक ने ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया।गोशाला संचालकों को संरक्षित पशुओ की देखभाल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बुधवार को पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉक्टर जगदीश प्रशाद ने गांव अगवानपुर स्थित वृहद्ध गो संरक्षण केंद्र , तुरतपुर स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल सहित शेरगढ़ गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षित पशुओं के भूसा हरा चारा व पानी आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तथा देखरेख कर रहे व्यक्तियों से उनकी तनख्वाह समय से तन्खाह आदि मिलने तथा अन्य समस्याओं की जानकारी की तथा रात्रि में गोशाला में रुकने वाले कर्मचारियों व बिजली के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी व कंपाउंडर आदि को प्रतिदिन बीमार पशुओं को दवा लगाने व उनकी उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बरसात के चलते गोशालाओं में हो रही सफाई व्यवस्था पर रोष जताया तथा गोशाला संचालकों से तत्काल सफाई कराने व फोटो भेजने की बात कही है।वहीं, पशुओं के चारे के लिए क्षेत्र में गोशालाओं की खाली पड़ी भूमि व कब्जा की गई भूमि की जानकारी करते हुए शीघ्र ही भूमि चारे हेतु उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बीमार व जख्मी संरक्षित पशुओं के लिए उन्होंने बन्द जाल बनवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर निदेशक सहित पशु चिकित्साधिकारी सुरेंद्र सिंह कासमपुर गढ़ी , पंचायत सचिव इरफान अली, ग्राम प्रधान कैलास चंद आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें