फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 20 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट..स्कूल बंद करने की मांग

Video Desk, Amar Ujala Updated Wed, 17 Dec 2025 05:30 PM IST

बिहार में अचानक ठंड काफी बढ़ गई है। हाड़ कंपाने वाली पूस की रात ही नहीं, दिन भी है। सर्द पछुआ हवा से शरीर टूट रहा है। पटना समेत कई जिलों में हल्की धूप तो निकली है लेकिन इसमें इतनी तपिश नहीं कि गर्मी दे सके। पिछले 24 घंटे से बिहार के कुछ जिलों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट कहा है कि दो दिन बाद ठंड और तेजी से बढ़गी। 22 दिसंबर के बाद बिहार में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन सकती है। यानी दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चला जाएगा। पिछले 24 घंटे में 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें