भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के इंटरमीडिएट के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़े में बंट गया था। यह देख स्टेशन पर खलबली मच गई। उसकी शिनाख्त आकाश यादव निवासी रोटहां के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।