अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है। एक साल पहले दोनों परिवारों के लड़का-लड़की साथ भाग गए थे। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी थी। करीब 15-16 दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।