भदोही नगर के लोगों ने सोमवार की देर शाम आसमान में राकेट जैसी चीज देखकर कौतूहल में पड़ गए। आसमान में मिसाइल जैसी चीज काफी देर तक उड़ती रही। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। इसको लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। ज्ञानपुर नगर में बुधवार की रात एक मिसाइल जैसी चीज आसमान में उड़ती दिखी। जिसके पीछे आग का गोला निकल रहा था, जो आसमान में काफी दूर तक फैला हुआ था। रात के समय इस तरह की चीज देखकर लोगों में कौतूहल मच गया। लोग उसका वीडियो बनाने लगे। किसी ने उसे राकेट बताया, तो कोई तारा टूटने बाद आसमान में होने वाली सामान्य खगोलीय घटना बताई। वह काफी देर तक आसमान में उड़ती रही। जिसको लेकर लोगों में कौतूहल बना रहा। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही। हालांकि कुछ देर बाद वह अचानक आंख से ओझल हो गया।