ज्ञानपुर के सुरियावां कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को 36 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोपी चिंतामणि शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे वाराणसी के मड़ुवाडीह इलाके से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 30 जून 2024 को पीड़िता ने थाना सुरियावां में तहरीर दी थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कई वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी दी।