फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में जमीन विवाद को लेकर 14 दिन पहले हुई थी मारपीट, अब युवक की मौत

भदोही जिले की कोतवाली के चुड़िहारी मोहाल में 14 दिनों पूर्व हुए जमीनी विवाद के मारपीट में घायल की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद वह घर आ गया था। पीएम रिपोर्ट के बाद उसके मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। मामले को लेकर महिलाओं ने गोपीगंज सीएचसी में शव रखकर थोड़ी देर के लिए विरोध भी जताया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। गोपीगंज नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहाल निवासी मो. नसीम (39) पुत्र मो. सलीम बीते 10 फरवरी को अपने मकान में गली की तरफ दरवाजा लगा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। यह भी आरोप लगाया गया कि छत के ऊपर से ईंट पत्थर भी चलाए गए थे। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए थे। जिनका सीएचसी में उपचार हुआ था। परिजनों के अनुसार मारपीट में गंभीर घायल नसीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के बाद उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीएचसी में शव रखकर थोड़ी देर हंगामा भी किया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वे मान गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मौत की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत मारपीट से शुरू हुई या फिर हार्टअटैक से पीएम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें