फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बंद हुआ जनऔषधि केन्द्र, जनता ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, जल्द से जल्द संचालन की मांग

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज मे बंद चल रहे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल पहुंची महिलाओं ने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि जन औषधि केंद्र न खुलने से मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर दवा लेना पड़ रहा हैं। गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सस्ते दाम पर दवा उपलब्ध कराने के लिए खोला गया जन औषधि केंद्र लगभग दो माह से बंद चल रहा है। श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि भारतीय जन औषधि का लाभ आम जन को न मिल पाना व केंद्र का ताला न खुलना बड़ी लापरवाही हैं। आसपास के मेडिकल स्टोर पर लोगों को दवाइयां महंगे दामों में लेना पड़ रही है। जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। मांग किया कि इसे जितनी जल्दी हो सके। उतनी जल्दी खोला जाए। अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से भारतीय जन औषधि केंद्र का नया ठेका हुआ है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया है। जल्द ही इसे खोलवाया जाएगा। मौके पर जरीना बानो, शकुंतला, आरती, मधु, सुनीता, इंदु देवी, सरला बिंद, चांदनी बेगम, कंचन यादव, रेखा यादव, शीला देवी आदि रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें