फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, डीएम पहुंचे वृद्धा आश्रम, किया संवाद

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 08:18 PM IST

गोपीगंज में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर स्थित वृद्धा आश्रम पर मंगलवार को डीएम विशाल सिंह पहुंचे। राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों का हाल-चाल पूछते हुए आत्मीय संवाद किया। उन्हें फल, मिठाई और वस्त्र का वितरण किया। उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हमें बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की याद दिलाता है। यह दिन हमें उनकी जरूरतों और समस्याओं के प्रति ध्यान देने का अवसर प्रदान करता है। बुजुर्गों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री शिविरों का आयोजन कर उन्हें सहायक उपकरण और आवश्यक देखभाल प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें