फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास से मकान सूचीकरण का हुआ शुभारंभ, 20 जून तक चलेगा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 02:09 PM IST

ज्ञानपुर जिले में स्वगणना के बाद जनगणना 2027 का शुभारंभ हो गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार के सरपतहां स्थित आवास से मकान सूचीकरण का शुभारंभ किया गया। नियुक्त प्रगणकों ने प्रारूप के अनुसार जिलाधिकारी आवास का विवरण दर्ज कर प्रथम चरण की शुरुआत किया। डीएम ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विकासात्मक प्रक्रियाओं में से एक है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं, सामाजिक विकास कार्यक्रमों तथा संसाधनों के वितरण की नीति तैयार करती है। इसलिए जनगणना का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग एवं मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां निर्धारित प्रारूप पर दर्ज करेंगे। डीएम ने बताया कि गर्मी और लू के मद्देनजर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को विशेष निर्देश दिया गया है कि वह सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे और शाम चार बजे के बाद ही फील्ड में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 20 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3229 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव, लेखपाल रजनीश बघेल आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें