फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गेहूं की फसल में लगी आग, दो बीघा जलकर राख

कोतवाली क्षेत्र के माधोरामपुर गांव में रविवार दोपहर में गेहूं के खड़ी फसल में अबूझ हाल में आग लग गई। इससे करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग को बुझाने में अर्जुन पाठक आंशिक रूप से झुलस गए। रविवार को दोपहर में गांव निवासी लालमणी पाठक, रमेश चंद पाठक, सूर्य प्रकाश, सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश के गेहूं की फसल से आग की लपटें उठने लगी। शोरगुल के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने हैंडपंप से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग बढ़ती चली गई। वहीं बाबू राम बिंद की आठ बिस्वा गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर पीआरबी टीम, लेखपाल मौके पर पहुंचे। पीड़ितों के मुताबिक करीब दो बीघा फसल आग लगने से जल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें