फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही डीएम की नाराजगी पर कांपे कर्मचारियों के पांव, निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी पर जताई नाराजगी, दिया निर्देश

जिलाधिकारी शैलेश कुमार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक औराई तहसील पहुंच गए। अचानक डीएम के आने पर तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। वह ईधर-उधर दौड़कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लग गए। परिसर में गंदगी देख डीएम नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान गैलरी में एसी का आउटडोर होने पर नाराजगी जताई और उसे अन्यत्र लगाने का निर्देश दिया। तहसील पर पहुंचे डीएम ने उप जिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण निरीक्षण किया। जहां पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद उसे सुरक्षित रखने और देखभाल करने के लिए निर्देश दिया। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में एसी का आउटडोर यूनिट लगने से वे नाराज हो गए। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में ही पानी गिर रहा था। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पूरा गैलरी गर्म हो जाएगा। इसे कहीं बाहर लगवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वाटर कूलर के स्थान को देखा जहां पूरी तरह पानी फैला मिला। उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित करने के बाद वे सीधे विकासखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पूर्व में सूचना मिलने के कारण सभी मुस्तैद दिखे। मीटिंग हाल में बैठकर अफसरों से गुप्तगू किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीडीपीओ रिता अवस्थी, बीडीओ दिलीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक कृष्णा दुबे आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें