फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के 119 मस्जिदों में पर एक अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 28 May 2026 01:21 PM IST

ज्ञानपुर जिले के 119 मस्जिद व ईदगाहों में बृहस्पतिवार की सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भदोही नगर के शहर के सबसे बड़े अजिमुल्लाह चौराहे ईदगाह में पहली जमाअत 6.15 बजे हाफिज परवेज ने नमाज अदा कराई। वहीं दूसरी जमाअत हाफिज हाफिज रेहान अंसारी ने अदा कराई। शहर में अंतिम नमाज तकिया कल्लन शाह मस्जिद में 7.45 बजे हुई। इसी तरह नई बाजार कि ईदगाह में 28 मई को पहली जमाअत सुबह 6.30 बजे हाफिज आफताब अंसारी और दूसरी जमात सुबह 7.00 बजे हाफिज रियाज की इमामत में पढ़ी गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम चक्रमण करती रही। वही ईदगाहों व मस्जिदों के पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें