जिलाधिकारी विशाल सिंह ने शुक्रवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह के साथ औराई स्थित प्राथमिक विद्यालय चकबसेहू का निरीक्षण किया। डीएम विद्यालय परिसर में शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों से हाल-चाल पूछते हुए पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्णमाला, शब्द विन्यास, स्वर ,व्यंजन आदि प्रश्न बच्चों से पूछा, बच्चों ने सही जवाब दिया तो वह खुश हो गए। मध्याह्न भोजन योजना में बनाए जा रहे तहरी और मशरूम की गुणवत्ता देखी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के पठन-पाठन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधान से भी बातचीत किया। कहा कि शिकायत मिली थी कि मध्याह्न भोजन में सहयोग नहीं किया जा रहा है।