दिल्ली बम धमाके के बाद से ही देशभर में अलर्ट हो गया है। कालीन नगरी भदोही में भी पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ से लेकर अन्य एजेंसिया सतर्क हो गई है। मंगलवार को सुबह से ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बैंक से लेकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी किया।