फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीगंज में 27 घंटे बाद गंगा में मिला मछुआरे का शव, मची चीख-पुकार; VIDEO

गोपीगंज के कोतवाली क्षेत्र के गुलौरी घाट पर रविवार को गंगा में डूबे मछुआरे का शव 27 घंटे बाद सोमवार को दोपहर एक बजे बरामद हुआ। क्षेत्रीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने दूसरे दिन सर्च आपरेशन चलाया। दोपहर बाद शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलौरी गांव निवासी राजेंद्र उर्फ कागा (46) पुत्र तिलेश्वर निषाद रविवार को सुबह 11 बजे घाट पर मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। खबर मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। शाम तक डूबे युवक का पता नहीं चल सका। लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम प्रभारी एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद सोमवार को दोपहर करीब एक बजे शव बरामद किया जा सका। राजेंद्र को तीन बेटे और एक बेटी है। उसकी पत्नी अनीता और बच्चे प्रयागराज माघ मेले में दुकान लगाए हुए थे। शव मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें