भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले भर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस केक काट कर और पौधरोपण कर मनाया। भदोही के मेनरोड स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के प्रतिष्ठान में जुटे लोगों ने केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के यशस्वी मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके जीवन और नेतृत्व की उत्तर प्रदेश की जनता को आवश्यकता है। इसलिए हम उनके जन्म दिन मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के विकास का नारा और प्रदेश में सुशासन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है साथ ही गुंडा-माफियाओं का सफाया हो रहा है। इस मौके पर विनीत बरनवाल, भरत जायसवाल, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, सौरभ चौरसिया, लोकेश सिंह, विनय उमर वैश्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर जिला अस्पताल में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी और जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर राजेश पटेल, संतोष पांडेय, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी, नवीन मिश्रा, सौरभ, आलोक, लालमणि आदि रहे।