फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आग का गोला बनी कार, धू- धू कर जली, VIDEO

प्रगति चंद Updated Thu, 30 Oct 2025 02:24 PM IST

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बाबूसराय के पास स्थित डॉक बगला के पास एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कार में लगने की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जल चुका है। पुलिस की जांच में अंदर कुछ ऐसा नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि कार पर सवार भी लोग भी मौके से फरार हो गए हैं। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक कार बाबूसराय डाक बंगला के पास धू-धूकर जलने लगा। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची और फायर सर्विस के माध्यम से आग पर काबू पाती, तब तक आग पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने कार के अंदर जांच पड़ताल की तो कुछ भी संदिग्ध नहीं दिखा। वहीं पूछताछ पर पता चला कि कार पर सवार लोग फरार हो चुके हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि गाड़ी पर जो नंबर लिखा था। उसका रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा। वाहन में संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी है। वाहन में कोई नहीं दिखा और मौके पर भी कोई नहीं दिखा। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें