फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर बने वेदी, नहाय खाय शुरू हुआ डाला छठ; VIDEO

नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन कई व्रती महिलाएं घाट पहुंची और तालाबों के किनारे वेदी बनाकर घाट की छेकाई की। दूसरी तरफ छठ को लेकर घाटों पर तैयारियां भी तेज कर दी गई। ज्ञानपुर के ज्ञान सरोवर पर व्रती महिलाओं और परिजनों को मिलाकर साढ़े तीन हजार भीड़ होने का अनुमान है। इसको लेकर नगर पंचायत की ओर से तालाब के घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके अलावा तालाबों में ब्लीचिंग पाउटर का छिड़काव किया जा रहा है। तालाबों में सुरक्षा के लिहाज से गोतााखोरों की भी तैनाती होगी। वहीं पुलिस भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें