जिला किशोर न्यायालय में मंगलवार को पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दो उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। आरोपी बालिग हो चुका था और जिला कारागार में निरूद्ध था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कुल आठ से मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमें लगी हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।