फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में करंट की चपेट में आयी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका, मातम में डूबे परिजन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गयी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली के भगवानपुर चौथार निवासी रामलखन सरोज के मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मैना देवी (24) अपने काम में व्यस्त थी। इस बीच मकान में लगे लोहे के साह में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गयी। करंट की चपेट में आयी विवाहिता बुरी तरह से झुलस गयी। मौके पर उपस्थित पति समेत अन्य ससुरालीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मायके वालों को सूचना मिली तो वे तत्काल गांव पहुंचे। उन्होंने बेटी के हत्या की आशंका जतायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें