हर्रैया कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले राम प्रवेश यादव ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी गीता को पीटकर मार डाला। मूल रूप से बाराबंकी जिले के देवा शरीफ का रहने वाला राम प्रवेश हर्रैया थाने के मुरादीपुर निवासी गीता से शादी किया था। मृतका के भाई सुभाष सोनी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।