दुबौलिया ब्लॉक के शुकुलपुरा ग्राम पंचायत में कोटेदार के चयन में जमकर हंगामा हुआ। दो लोगों ने दावेदारी की है। विवाद होने के बाद दोनों दावेदारों के समर्थक ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे। जहां गंगा प्रसाद नाम के दावेदार ने प्रस्ताव फाड़कर फेंक दिया। जिसके बाद तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा प्रसाद को हिरासत में ले लिया। कोटेदार के चयन के लिए दो बार बैठक हो चुकी है लेकिन चयन नहीं हो पाया। तीसरी बार फिर विवाद हो गया।