फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी पार कर श्रृंगि ऋषि आश्रम पंहुचे श्रद्धालु

Rohit Singh Updated Sun, 05 Apr 2026 05:35 PM IST

जिले के अन्तिम पडाव स्थल हनुमान बाग चकोही से चौरासी कोसी परिक्रमा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का जत्था रविवार की सुबह से ही रवाना हो गया। श्रद्धालु जय श्रीराम का जय घोष व भजन कीर्तन करते हुए नंगे पांव माझा की रेत मे चल कर सरयू नदी के शेरवाघाट पर पहुंचे। जहां से सरयू नदी पार कर अयोध्या जनपद के तृतीय पड़ाव स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचेगा। श्रद्धालुओ को करीब 6 किलोमीटर दुर्गम रास्तो व पगडंडी से होकर गुजरना पड़ा रेत व कंकरीले पत्थर से होकर जाना पडा। सरयू नदी पार करने लिए प्रशासन की तरफ से एक बड़ी नाव व दो छोटे मोटरबोट लगायी गयी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें