बस्ती के मुंडेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती, जांच संसाधन उपलब्ध कराने और स्थायी प्रभारी नियुक्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश शुक्ल को सौंपे गए ज्ञापन में एक्स-रे मशीन को अन्यत्र भेजने से रोकने और एक्स-रे टेक्नीशियन सुनील कुमार को मुंडेरवा में वापस तैनात करने की मांग की गई।