बस्ती में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार शाम शुरू हुआ विसर्जन मंगलवार दोपहर तक अमहट घाट पर चलता रहा। प्रतिमाओं के साथ निकलीं विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजने और निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने से आसपास के लोगों को परेशानी हुई। घाट और यात्रा मार्ग पर देवी भक्तों की भीड़ जुटी रही।