फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में फर्स्ट एड बॉक्स खाली, अग्निशमन यंत्र शो-पीस बने

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम भले ही बसों में सुरक्षा और आरामदेह सफर के लाख वादे करे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। बस्ती रोडवेज डिपो के बेड़े में शामिल अधिकांश निगम और अनुबंधित बसों में सुरक्षा उपकरणों की हालत बेहद खराब है। जांच में सामने आया कि बसों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाने वाले फर्स्ट एड बॉक्स या तो खाली हैं, टूटे हुए हैं या फिर पूरी तरह गायब हैं। महीनों-वर्षों से सिर्फ दिखावे के लिए फर्स्ट एड बॉक्स टंगे हैं। इसी तरह सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य अग्निशमन यंत्र भी शो-पीस बने हैं। कई बसों में ये यंत्र खाली, खराब या गायब मिले। यात्रियों का कहना है कि बस में अगर किसी को चोट लगती है तो तुरंत उपचार मिलना मुश्किल है। प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। बिना सुरक्षा यंत्र और किट के दौड़ती बसों में यात्री मजबूरी में सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें