सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र से दो साल के बेटे के साथ घर से निकली 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका बेटा रात नौ बजे लावारिस हालत में पुलिस को मिला, मगर उसके कुछ न बता पाने की वजह से पुलिस असमंजस में थी। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे रुधौली नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के बगल स्थित बगीचे में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली।