फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

थाना क्षेत्र के बेलहरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार हो गया। इसी थानाक्षेत्र के धवरपारा निवासी 38 वर्षीय रामतौल उर्फ पिंटू पुत्र रामलौट आटा चक्की व सब्जी का व्यवसाय करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह करीब सवार सात बजे वह सब्जी लादकर बेचने के लिए जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना की खबर घर पहुंचते ही पत्नी रीता, बेटे शिवम (18), सत्यम (12), मां, भाई सचिन कुमार और बहनों माया व सोनी सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें