रुधौली पुलिस ने थाना सोनहा के कुख्यात बाइक लिफ्टर गैंग के लीडर कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रुधौली विजय कुमार ने बताया कि थाना सोनहा पर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत गौर क्षेत्र के विशुनपुर निवासी कृष्ण मणि पाण्डेय पर केस दर्ज है। उसको मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे अम्वरपुर चौराहा, कस्बा गौर से गिरफ्तार किया गया।