फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में ऊधमसिंह नगर की पुलिस ने दी दबिश, एसएसपी के साथ 70 गाड़ियों से आए 300 पुलिसकर्मी

उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने सोमवार तड़के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में दबिश दी। करीब 48 घरों को खंगाला। जो भी मिला, उसे गाड़ियों में ठूंसकर ले गई। आरोप है कि दबिश के दौरान टीम ने कई घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए। सूत्रों के मुताबिक, एक युवक टीम को देखकर छत से कूदकर भागा तो उसका पैर टूट गया। दबिश को लेकर बरेली और उत्तराखंड पुलिस के दावे भी अलग-अलग हैं। बरेली पुलिस का दावा है कि वहां की पुलिस ने 16 लोगों को पकड़ा, लेकिन साक्ष्य के अभाव में 15 को छोड़ दिया। टीम कुछ भी बरामद नहीं कर सकी। उत्तराखंड के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें