फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में गौरव हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली

बरेली में गौरव गोस्वामी हत्याकांड के तीन आरोपियों को बारादरी थाना पुलिस व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे 99 बीघा ग्राउंड के पास घेर लिया। पुलिस से बचकर भागे आरोपियों ने फायरिंग की तो जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक आरोपी खुर्रम गौंटिया निवासी शेखर को बांये पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दो साथी खुर्रम गौंटिया निवासी टेंपो चालक अनस उर्फ मुलायम सिंह व नवादा शेखान निवासी चंदन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें