बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज, नगर निगम होते हुए अयूब खां चौराहा पुलिस चौकी तक पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति परखी। इसके बाद एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने को कहा।