पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने सेंधमारी की है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को शहर पहुंचे बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, निष्पक्ष और पारदर्शिता से जांच कराई जा रही है। कई आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वालों पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने यूपी में कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पहले भी हो चुका है। नई पैकिंग में पुराना माल है।