बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से रामायण वाटिका तैयार की जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी आधारशिला रखी। साथ ही वाटिका में लगी हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण भी किया। बीडीए के अनुसार वनगमन के समय श्रीराम जिन-जिन स्थानों से होकर गए व जिन-जिन स्थानों पर उन्होंने विश्राम किया था, उन स्थलों पर जो वृक्ष मौजूद थे, उन्हें वाटिका में रोपित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्राधिकरण की ग्रेटर बरेली आवासीय योजना का शिलान्यास किया एवं कार्यों की समीक्षा की।