फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस ने छिनैती करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बरेली में किला थाना पुलिस ने लूट और छिनैती करने वाले गिरोह से मुठभेड़ में चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 30 मई को मुंशी नगर निवासी शालू वर्मा नाम की महिला किला में किशनचंद्र सराफ की दुकान से खरीदारी करके घर लौट रही थी। दुकान से निकलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने शालू का पर्स लूट लिया था। इसमें काफी नकदी और जेवर थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें