बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर एक में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।